रोहिंग्या के मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल का BJP पर हमला, कहा- 'हम किसी हालत में'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। एक बार फिर से रोहिंग्या का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने रोहिंग्या को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किसी भी हालत में बीजेपी को दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने नहीं देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पर लिखा, "हम किसी हालत में बीजेपी को दिल्ली में रोहिंग्यों को नहीं बसाने देंगे। दिल्ली के गरीबों के फ्लैट, उनके रोजगार, उनके हक की सुविधाएं किसी हालत में बीजेपी को रोहिंग्यों को नहीं देने देंगे।"

Arvind Kejriwal

सीएम आतिशी ने भी किया हमला

केजरीवाल से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी रोहिंग्या के मुद्दे पर बीजेपी की आलोचना की। आतिशी ने अपने एक्स पर लिखा- "एक तरफ बीजेपी वाले हैं जो बांग्लादेश से बॉर्डर पार करवा कर रोहिंग्याओं को दिल्ली लाते हैं और दिल्ली वालों के हक के ईडब्ल्यूएस फ्लैट और दिल्ली वालों के हक की सुविधाएं उन्हें देते हैं।"

आगे लिखा, "दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार है जो हर संभव कदम उठा रही है कि दिल्ली वालों का हक रोहिंग्याओं को ना मिले। आज दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश पारित किया है कि किसी भी रोहिंग्या को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन नहीं देना है। हम दिल्ली वालों का हक छिनने नहीं देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+