Delhi Assembly Election: केजरीवाल-अमित शाह के बीच छिड़ी जुबानी जंग, BJP पर लगाया झुग्गी-झोपड़ी तोड़ने का आरोप

Delhi Assembly Election: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के वक्त झुग्गीवासियों से वोट मांगती है और फिर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर देती है।

शकूरबस्ती में एक झुग्गी बस्ती का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी वालों को सिर्फ चुनाव के समय याद करती है। यह अमीरों की पार्टी है। इनके लिए झुग्गी-झोपड़ी वाले कोई मायने नहीं रखते। ये लोग झुग्गीवासियों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं। चुनाव से पहले वोट मांगते हैं और चुनाव के बाद उनकी ज़मीन हड़पने की सोचते हैं।"

Delhi Election Arvind Kejriwal

भाजपा पर झुग्गियों को तोड़ने का आरोप

केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी झुग्गीवासियों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी और उन्हें बेघर नहीं होने देगी।
ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश से भारत को बाहर कर देंगे', मोहम्मद यूनुस से मिलकर तुर्की ने किया ऐलान, दिल्ली के लिए नया सिरदर्द?

अमित शाह पर निशाना

केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर झुग्गीवासियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,
"कल अमित शाह जी ने झुग्गीवासियों की एक बैठक में मेरे खिलाफ बहुत गंदी बातें कीं। गृह मंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। उनके शब्द सुनकर कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्मिंदा हो जाएगा।"

हालांकि, केजरीवाल ने यह भी साफ किया कि उनकी अमित शाह से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं, बल्कि देश और लोगों के सम्मान के लिए आया हूं। अमित शाह जी को जो कहना है, कहने दीजिए।"

चुनाव से पहले बढ़ता तनाव

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, आप और भाजपा के बीच सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। केजरीवाल का यह बयान उनकी पार्टी की रणनीति को दिखाता है, जिसमें वह झुग्गीवासियों को भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाकर अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में भाजपा और आप के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। आने वाले चुनाव में यह मुद्दा अहम भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़ें: Railways: दिल्ली में बारिश और कोहरे का असर, 25 ट्रेनें चल रहीं हैं लेट, देखिए लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+