Delhi Election: विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पूर्व MLA सहित 4 नेता BJP में शामिल
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई महत्वपूर्ण नेता अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं, जिससे AAP को राजनीति में बड़ा नुकसान हो सकता है।
बीजेपी नेता मनोज तिवारी और हर्ष मल्होत्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके इन नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाया। इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से दिल्ली में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। इस बदलाव से जहां एक ओर बीजेपी को मजबूती मिलती दिखाई दे रही है, वहीं AAP के लिए यह एक चुनौती बन सकता है।

कौन-कौन से नेता बीजेपी में शामिल हुए?
AAP के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, दो बार की काउंसलर रेखा रानी, सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी और पूर्व काउंसलर शिल्पा कौर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: कांग्रेस की 15% वोट वाली योजना काम कर गई, तो इन 27 सीटों पर AAP का बिगड़ सकता है खेल
VIDEO | Delhi: BJP leader Manoj Tiwary (@ManojTiwariMP) says, "We welcome Vijendra Chaudhary, Rekha Rani, Shilpa Kaur, Atul Jain (to the BJP). Many councillors from Kamaljeet Sehrawat's area has joined us. Many leaders have come here on the occasion, we welcome all of you."… pic.twitter.com/KbeC3KWxia
— Press Trust of India (@PTI_News) January 21, 2025
बीजेपी नेताओं के बयान
बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "केजरीवाल ने पिछले 10 साल में अपने कामों पर कोई बात नहीं की है। MCD का बजट बर्बाद कर दिया और कोई वर्क कल्चर नहीं है।" उन्होंने केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने स्थायी समिति का गठन नहीं किया है, जिससे MCD के विकास कार्य रुक गए हैं।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हम विजेंद्र चौधरी, रेखा रानी, शिल्पा कौर, और अतुल जैन का बीजेपी में स्वागत करते हैं। कई पार्षद भी हमारे साथ आए हैं।"
बीजेपी का संकल्प पत्र का दूसरा भाग
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने इसे जारी करते हुए कहा, "हम बहाने नहीं बनाएंगे। केंद्र और दिल्ली में मोदी सरकार होगी, हम दिल्ली को बेहतर बनाएंगे।"
AAP पर आरोप
अनुराग ठाकुर ने AAP सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में शराब व्यापारियों को फायदा पहुंचाया गया और अपने घर का निर्माण कर घोटाला किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गई।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का वादा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर BJP सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहेगा। घोटालों की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी।
केंद्र सरकार के कामों की तारीफ
अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के कई कामों की तारीफ की, जैसे दिल्ली में आईटीआई से लेकर मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण। उन्होंने कहा कि भारत अब तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली को BJP की एक और गारंटी, SC छात्रों को ₹1 हजार, जरूरतमंद स्टूडेंट्स को फ्री शिक्षा












Click it and Unblock the Notifications