Delhi : केजरीवाल सरकार में 'आनंद' बन सकते हैं नए मंत्री, राजेंद्र पाल के इस्तीफे के बाद चर्चा शुरू
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा है। कहा जा रहा है कि राजकुमार आनंद को नया समाज कल्याण मंत्री नियुक्त किया जा सकता है। राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद उनकी जगह किसी दलित नेता को ही मंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा था। बता दें, राजकुमार आनंद पटेल नगर से विधायक हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को एलजी को राजकुमार आनंद का नाम भेज सकते हैं।

राजेंद्र पाल गौतम ने क्यों दिया इस्तीफा ?
दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम समाज कल्याण मंत्रालय को देख रहे थे। उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होते नजर आए। इस दौरान उन्हों हिंदू देवी देवताओं को लेकर टिप्पणी भी की। इस वीडियो को लेकर जमकर बवाल मचा। बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और केजरीवाल सरकार को घेरना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपना इस्तीफा दे दिया। राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद से ही मंत्री पद को लेकर कई नामों पर चर्चा शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार आनंद राजेंद्र पाल गौतम की जगह ले सकते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी हैं राजकुमार आनंद
राजकुमार आनंद पार्टी का खास चेहरा माने जाते हैं। इसके साथ ही वह सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी भी हैं। इसीलिए पार्टी उन पर भरोसा जता रही है।












Click it and Unblock the Notifications