Delhi: केजरीवाल सरकार का तोहफा! दुर्गा पूजा में मिली रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर की इजाजत
इस साल दुर्गा पूजा और रामलीला समारोहों को लेकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने शुक्रवार को बडी घोषणा की। दिल्ली सरकार ने समारोहों के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत है। छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, उत्सव आयोजक 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली सीएमओ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है। यह घटनाक्रम रामलीला आयोजकों द्वारा दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मुलाकात करने और त्योहारों के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की छूट का अनुरोध करने के एक दिन बाद आया है।
आप सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी देने के बावजूद, आयोजकों को अभी भी दिल्ली पुलिस से अनुमति की आवश्यकता होगी। सीएमओ के बयान में कहा गया है कि रामलीला आयोजकों को पुलिस से अनुमति लेनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से आवासीय क्षेत्रों में शोर के स्तर का उल्लंघन न हो। इस साल दुर्गा पूजा समारोह 20 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications