बिजनेस ब्लास्टर्स: सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली के वित्तपोषित कॉलेजों के छात्र बनेंगे आत्मनिर्भर

Business Blasters: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों में 'बिजनेस ब्लास्टर्स' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और पाठ्यक्रम के लिए अनुदान मंजूर किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के उत्कृष्टता शिक्षा पुरस्कार समारोह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा नए कार्यक्रम के तहत छात्रों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों में 'बिजनेस ब्लास्टर्स' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और पाठ्यक्रम के लिए अनुदान मंजूर किया जा रहा है।

Delhi CM Kejriwal

दिल्ली सरकार के उत्कृष्टता शिक्षा पुरस्कार समारोह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हमारा लक्ष्य हमारी सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों में समान पाठ्यक्रम शुरू करना है। इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए उन कॉलेजों को धन मंजूर किया जा रहा है।"

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम के तहत छात्रों की नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनने की मानसिकता को आकार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा लक्ष्य हमारी सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों में समान पाठ्यक्रम शुरू करना है। इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए उन कॉलेजों को धन मंजूर किया जा रहा है।"

वहीं दिल्ली सरकार 11 वीं व 12 वीं के छात्रों के लिए यंग एंटरपेन्योर कार्यक्रम लाई है। जिसके तहत तीन साल पहले 1000 स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम लांच किया गया था। कार्यक्रम के तहत युवाओं को दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम की शुरुआत की थी।

इसके पीछे सरकार का उद्देश्य स्कूलों और कालेजों से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र इस मानसिकता से बाहर निकले कि उन्हें नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्कूल आफ एक्सीलेंस खिचड़ीपुर में इस बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+