Delhi AQI Today: ठंड की दस्तक के साथ बढ़ा प्रदूषण, दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, किस स्तर पर है एयर क्वालिटी?
Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिन और रात दोनों वक्त ठंडक महसूस की जा रही है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हवा में मामूली सुधार, फिर भी चिंता बरकरार
बुधवार सुबह दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 279 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। मंगलवार को यह 294 और सोमवार को 301 था। हालांकि थोड़ी गिरावट दिखी है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि एक नवंबर तक हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: बारिश के साथ ठंड ने दी दस्तक, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट?
19 निगरानी केंद्रों पर 'बहुत खराब' हवा
दिल्ली में मौजूद 38 एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 19 केंद्रों पर AQI स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) का प्रयोग भी किया, ताकि हवा से प्रदूषक तत्व हट सकें। हालांकि यह प्रयास ज्यादा असरदार साबित नहीं हुआ क्योंकि बारिश उम्मीद के अनुसार नहीं हुई।
चक्रवात 'मोंथा' का असर, पूर्वी राज्यों में बारिश
इस बीच चक्रवात मोंथा कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है, लेकिन इसके असर से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। ओडिशा में कई जगह मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, वहीं आंध्र प्रदेश में बिजली और परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। खासकर कोनसीमा जिले में कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।
अब ठंड बढ़ने और हवा के और बिगड़ने की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ेगी। वहीं, हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से अनावश्यक यात्रा और खुले में जलने वाली चीज़ों से परहेज करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-जयपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ? चेक करें आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications