Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
Delhi Animal Shelter: दिल्ली में पशु संरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब राजधानी के सभी 13 जिलों में सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) बनाई जा रही है, ताकि जानवरों पर होने वाले अत्याचार के मामलों में तुरंत कार्रवाई हो सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे "हर एनिमल लवर के लिए अहम पहल" बताया और कहा कि अब शिकायतों को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

हर जिले में बनेगी SPCA, डीएम होंगे जिम्मेदार
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन समितियों की जिम्मेदारी सीधे जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास होगी। यानी अब किसी भी पशु क्रूरता की शिकायत आने पर स्थानीय स्तर पर ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सरकार का दावा है कि इससे निगरानी बेहतर होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई संभव हो पाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्राउंड लेवल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
वेटरनरी अस्पतालों की बदलेगी सूरत
CM रेखा गुप्ता ने अपनी बजट घोषणा को लेकर फैली गलतफहमियों पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली सरकार उन वेटरनरी अस्पतालों को फिर से खड़ा कर रही है जो सालों से बदहाल हालत में पड़े थे। इन अस्पतालों में अब डॉक्टरों की नियुक्ति, जरूरी दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित किया जाएगा। उनका कहना था कि कई जगहों पर अस्पताल सिर्फ नाम के रह गए थे, जहां न स्टाफ था और न ही इलाज की सुविधा। अब इन सभी को पूरी तरह से रीवाइव किया जाएगा।
शेल्टर होम पर फैली अफवाहों पर सफाई
सबसे अहम बात यह रही कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शेल्टर होम को लेकर फैली अफवाहों को भी साफ किया। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम का मतलब जानवरों को जबरन पकड़कर ले जाना नहीं है।
उनके मुताबिक, इन शेल्टर होम्स का मकसद सिर्फ बीमार, घायल या जरूरतमंद जानवरों की देखभाल और इलाज करना है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार का कोई इरादा नहीं है कि सड़कों से जानवरों को हटाकर उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाए।
शेल्टर होम पर फैली अफवाहों पर सफाई
सबसे अहम बात यह रही कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शेल्टर होम को लेकर फैली अफवाहों को भी साफ किया। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम का मतलब जानवरों को जबरन पकड़कर ले जाना नहीं है।
उनके मुताबिक, इन शेल्टर होम्स का मकसद सिर्फ बीमार, घायल या जरूरतमंद जानवरों की देखभाल और इलाज करना है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार का कोई इरादा नहीं है कि सड़कों से जानवरों को हटाकर उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाए।
पशु प्रेमियों के लिए बड़ा संदेश
CM रेखा गुप्ता ने अंत में दिल्ली के सभी एनिमल लवर्स से अपील की कि वे इस पहल का समर्थन करें और एक ऐसे समाज के निर्माण में सहयोग दें जहां हर जीव सुरक्षित महसूस कर सके। सरकार का यह कदम साफ संकेत देता है कि अब दिल्ली में पशु क्रूरता के मामलों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications