Delhi Airport Terminal 2 का बदल गया लुक, इस दिन से आम लोगों के लिए खोला जाएगा
Delhi Airport Terminal 2: दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। यहां हर साल लाखों यात्री आते-जाते हैं। अब यात्रियों की सुविधा और हवाई अड्डे की क्षमता को ध्यान में रखते हुए जीएमआर (GMR) ग्रुप ने टर्मिनल 2 (Terminal 2) को दोबारा खोलने का फैसला किया है।
26 अक्टूबर से टर्मिनल 2 फिर से शुरू हो जाएगा। सर्दियों के फ्लाइट शेड्यूल को देखते हुए लिया गया यह कदम एयरपोर्ट संचालन को और भी सुचारु बनाएगा। अपग्रेड किए गए टर्मिनल 2 में यात्रियों को कई नई और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

टर्मिनल 2 से हर दिन उड़ेंगी 120 घरेलू उड़ानें
टर्मिनल 2 से हर दिन करीब 120 घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। इनमें एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट शामिल होंगी। फिलहाल ये उड़ानें अन्य टर्मिनलों से चलाई जा रही हैं, लेकिन अब इन्हें टर्मिनल 2 पर शिफ्ट करने से भीड़ का दबाव कम होगा और संचालन आसान हो जाएगा। टर्मिनल 2 अप्रैल से मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए बंद था।
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
टर्मिनल 2 पर यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इनमें सबसे खास है सेल्फ बैगेज ड्रॉप (SBD) काउंटर, जहां यात्री खुद ही अपने सामान का चेक-इन कर पाएंगे। इससे लंबी लाइनों में लगने की परेशानी कम होगी।
इसके अलावा, यहां 6 नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज लगाए गए हैं जिनमें ऑटोनॉमस डॉकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक भारत में पहली बार इस्तेमाल हो रही है, जिससे विमान को तेजी और सुरक्षित तरीके से हैंडल किया जा सकेगा।
ये भी पढे़ं: MP News: दिग्विजय और कमलनाथ कैसे मिले दिल्ली में? क्या मिट गई दूरियां, इत्तफाक या सियासी मास्टरस्ट्रोक, जानिए
टर्मिनल के अंदर-बाहर का बदल गया लुक
- हवाई अड्डे के अंदर और बाहर की सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है।
- नई छतें और स्काईलाइट डिजाइन यात्रियों को आधुनिक लुक देंगे।
- बेहतर फर्श और साफ-सुथरे साइनबोर्ड से एयरपोर्ट का माहौल आकर्षक बनेगा।
- एयरसाइड और एप्रन सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है जिससे विमानों की आवाजाही और तेज होगी।
- विकलांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
- सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में भी बड़ा बदलाव
- टर्मिनल 2 की मरम्मत के दौरान मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सुरक्षा से जुड़े कई अहम काम किए गए।
- नए HVAC सिस्टम और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं।
- बिजली व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
- हाई-रिजॉल्यूशन फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (FIDS) लगाया गया है।
- बेहतर सड़कों और कनेक्टिविटी से यात्रियों को टर्मिनल तक पहुंचने और घूमने में आसानी होगी।
यात्रियों के लिए शानदार सफर का वादा
DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, टर्मिनल 2 केवल एक सुविधा का अपग्रेड नहीं है, बल्कि यात्रियों के सफर को पूरी तरह बदलने जैसा है। नई तकनीक जैसे सेल्फ बैगेज ड्रॉप और ऑटोमैटिक डॉकिंग एयरोब्रिज से यात्रियों को ताकत और समय की बचत दोनों मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कदम भारत में हवाई यात्रा के अनुभव को और शानदार बनाएगा और यात्री संख्या में इजाफा करने में मदद करेगा।
ये भी पढे़ं: Delhi में जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश, नेपाली नागरिक ISI को सप्लाई कर रहा था भारतीय सिम कार्ड, कैसे हुआ खुलासा?












Click it and Unblock the Notifications