Delhi: डस्ट फ्री होंगी दिल्ली की सड़कें, सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण को लेकर बनाया ये खास प्लान
Delhi Air Pollution: वायु प्रदूषण (Air Pollution) से निपटने और पर्यावरण सुधार के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पूरी रिंग रोड को डस्ट फ्री बनाने और सड़कों के किनारे पौधे लगाने तथा ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार वैज्ञानिक और सतत उपायों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न उपायों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

साफ, स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य देने के लिए तत्पर
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'हम वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा दिल्लीवासियों को एक साफ, स्वच्छ-सवस्थ और हरा-भरा भविष्य देने के लिए तत्पर हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने रोड के किनारे पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि रिंग रोड पर धूल जमने से रोकने के लिए पूरे रिंग रोड पर नियमित रूप से मशीनीकृत सफाई और पानी का छिड़काव किया जाएगा।
पड़े लगाकर हरित पट्टी बनाएं
दिल्ली सीएम ने निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने का भी आदेश दिया। साथ ही, प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण और अन्य सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे सड़कों और केंद्रीय किनारों पर पेड़ लगाकर हरित पट्टी बनाएं।
ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने का बना प्लान
दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए 250 प्रमुख सड़को को चिन्हित किया गया है और सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए है वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से ट्रैफिक जाम के कारणों का निदान करें। साथ ही, प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर किया जाएगा।
सार्वजनिक परिवहन को किया जाएगा मजबूत
सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली परिवहन निगम की रूट युक्तिकरण योजना की शुरुआत की घोषणा की। इससे सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। सार्वजनिक बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications