दिल्‍ली: सौरभ भारद्वाज ने बिना मां सीता का नाम लिए श्रीराम का नारा लगाने पर भाजपा को घेरा, जानें क्‍या कहा?

अयोध्‍या में भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी को संपन्‍न हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण से गदगद है और जमकर श्रीराम के नारे लगा रही है। बिना माता सीता का नाम लिए केवल श्रीराम का नाम नारा लगाने पर दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा है।

saurabh

दिल्‍ली आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा केवल भगवान श्रीराम का नारा लगाने पर आपत्ति जताई और दावा किया है कि भगवान राम के साथ सीता का नाम ना लेने पर महिलाएं को महसूस हो रहा है कि उनके प्रति अनदेखी की गई है।

दिल्‍ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में कहा देखिए ये समस्‍या भारतीय जनता पार्टी की है। हमारे यहां हमारी संस्‍कृति में हमेशा से कहा जाता रहा है सिया वररामराम चंद्र की जय, सीता-राम, राधे-श्‍याम, लक्ष्‍मी-गणेश। उन्‍होंने कहा ऐसे ही हमेशा से देवता से पहले उनकी मां या पत्‍नी का नाम पहले लेने की परंपरा है। यानी जो देवी है, मां है उनका नाम पहले आता है और बाद में भगवान का नाम आता है। ऐसे तो गांव में हमारे यहां तो राम-राम बोल देते हैं।

मगर जो सिर्फ सीता माता के नाम को हटा कर भगवान नाम सिर्फ नाम लेने का जो नारा भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है, उससे कई जगहों पर महिलाओं को महसूस होता है कि महिलाओं की अनदेखी की गई है। जो बिलकुल नहीं होनी चाहिए। मैं उन्‍हें सुझाव दूंगा कि आप इस्‍तेमाल कीजिए।

केरजीवाल सरकार के मंत्री सौरभ ने आगे कहा "माता सीता भी उतनी ही महान थीं जितने भगवान राम महान थे। माता सीता साथ राम भगवान के हर समय साथ रही, हर चीज में साथ रही, क्‍या भगवान राम के साथ माता सीता ने वनवास नहीं काटा था?

उन्‍होंने कहा भगवान राम को वनवास हुआ था लेकिन माता सीता ने उसने कहा था कि नहीं मैं भी आपके साथ वनवास पर साथ चलूंगी। माता सीता का त्‍याग तो सब जगह माना जाता है तो मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का उनका भी नाम लेना चाहिए और आदर से लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+