Delhi: जंतर-मंतर पर केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जुटे AAP नेता, जाहिर किया गुस्सा

Delhi News: दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग प्रकरण केस में गिरफ्तार हुएसीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र सरकार के बीच तनाव चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में 'सामूहिक उपवास' कार्यक्रम का आयोजन किया।

delhi news jpg
आप के इस उपवास के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल के समर्थन में न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन हुए. यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है। असली शराब घोटाला भाजपा ने किया है, उसकी मनी ट्रेल भी मिल गई है। CBI, ED, IT की जांच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए।

वहीं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज जंतर-मंतर पर दिल्ली का जो माहौल है, जिस प्रकार 25 राज्यों में आज सामूहिक उपवास हुआ, जिस प्रकार से देशभक्ति के पुराने गाने गाए गए, मुझे लगता है कि 2011-2012 का रामलीला मैदान, जंतर-मंतर हम सबके सामने है। आम आदमी पार्टी 2011-2012 के विचार में आ गई है। जो अंडरकरंट उस वाट देश में दौड़ा था, वैसा अंडरकरंट, वैसी सहानुभूति इस बार देश में दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें CG BJP: पीयूष गोयल ने अमित चिमनानी को लिखा पत्र, मोदी मैजिक के लेखन पर दी बधाईd

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+