Delhi: आप नेता इमरान हुसैन ने साधा केंद्र पर निशाना, ईडी की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल
Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता इमरान हुसैन ने दिल्ली के रविवार को आम आदमी पार्टी के एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को, मनीष सिसोदिया को,सत्येंद्र जैन जी को BJP ने झूठे षड्यंत्र में Jail में क्यों डाला।

इमरान हुसैन ने कहा कि इसका कारण है कि आप के विरोधी आप उनके स्कूलों का मुकाबला नहीं कर सकते, आप उनके अस्पतालों का मुकाबला नहीं कर सकते, आप बिजली FREE नहीं कर सकते, आप Mohalla Clinic नहीं बना सकते, आपके बस में नहीं कि Arvind Kejriwal जी से चुनाव में जीत सको इसलिए Jail में डाला।
ज्ञात हो कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग प्रकरण केस में गिरफ्तार हुएसीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र सरकार के बीच तनाव चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी बाद से आप के नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में 'सामूहिक उपवास' कार्यक्रम का आयोजन किया था ।
यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का ईडी से सवाल ,बीजेपी को समन क्यों नहीं भेजा गया?












Click it and Unblock the Notifications