दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का ईडी से सवाल ,बीजेपी को समन क्यों नहीं भेजा गया?
Delhi: आम आदमी पार्टी की नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कब बाहर आएंगे। केजरीवाल को लोग अपना बेटा और भाई मानते हैं।

भाजपा की ED-CBI एक रूपए का भी भ्रष्टाचार का पैसा AAP के नाता के पास दिखा नहीं पाए हैं. भाजपा को 55 करोड़ रुपए का चंदा दिया गया अभी तक उसमें समन क्यों नहीं भेजा गया?
ज्ञात हो कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग प्रकरण केस में गिरफ्तार हुएसीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र सरकार के बीच तनाव चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी बाद से आप के नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में 'सामूहिक उपवास' कार्यक्रम का आयोजन किया था ।
यह भी पढ़ें असम में आम आदमी पार्टी का प्रचार होगा तेज, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का दौरा तय












Click it and Unblock the Notifications