Kisan Mahapanchayat: कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद वापस लौटा SKM का प्रतिनिधिमंडल, 30 अप्रैल को होगी अगली बैठक
नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद कृषि भवन से एसकेएम का एक प्रतिनिधिमंडल वापस रवाना हो गया है। एमएसपी पर कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई है।

Delhi: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) एमएसपी पर कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में 'किसान महापंचायत' बुलाई, जोकि अब खत्म हो चुकी है। इस क्रम में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने पहुंचा। मंत्री के साथ मीटिंग के बाद कृषि भवन से संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का प्रतिनिधिमंडल वापस रवाना हो गया है। किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से हजारों किसान रामलीला मैदान पहुंचे थे।
30 अप्रैल को होगी अगली बैठक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता राकेश टिकैट ने बताया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने पहुंचा। अब किसान मोर्चा की अगली बैठक 30 अप्रैल को होगी। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर से बुलाई गई। किसानों ने कृषि मंत्री के साथ बैठक के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), कर्ज माफी जैसी मांगों का पत्र सौंपा। SKM का कहना है कि, अगर सरकार ने उनकी मांगें को अनदेखा करती है, तो एक बार फिर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
क्या हैं किसानों की मांग
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पिछले महीने कहा था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी के लिए दबाव बनाने के लिए 'किसान महापंचायत' आयोजित की जाएगी। किसानों की मांगों में पेंशन, कर्जमाफी, किसान आंदोलन के दौरान मरने वालों को मुआवजा और बिजली बिल वापस लेना भी शामिल है। संघ ने कृषि उद्देश्यों के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण परिवारों के लिए 300 यूनिट की मांग भी दोहराई है।
Recommended Video
30 अप्रैल तक देश में होंगे पंचायतें और सम्मेलन
किसान महापंचायत के किसान नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एमएसपी पर कानून की मांग, अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। एसकेएम नेता दर्शन पाल ने थोमर से मुलाकात के बाद कहा कि, 'कुछ अनसुलझे मुद्दे, अधूरी मांगें बड़ी हलचल का आह्वान करती हैं।' दर्शन पाल सिंह ने कहा कि, '30 अप्रैल तक संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे भारत में जिला स्तर पर पदयात्राएं, पंचायतें और सम्मेलन किए जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications