Delhi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दिल्ली में सुबह की शिफ्ट के स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी
Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली में कर्मचारियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार (22 जनवरी) को हाफ डे देने के फैसले के बाद अब दिल्ली सरकार ने मॉर्निंग शिफ्ट के स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
दिल्ली के शिक्षा विभाग ने राम मंदिर की "प्राण प्रतिष्ठा" के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि शाम की शिफ्ट में चलने वाले स्कूल कल दोपहर को 2:30 बजे संचालित होंगे।

रविवार को जारी नोटिफिकेशन में शिक्षा विभाग ने कहा, "सामान्य और सुबह की पाली में चलने वाले दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को 22 जनवरी को बंद रखने का आदेश दिया जाता है।"
आदेश में कहा गया है, "जीएनसीटीडी के सेवा विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सभी दिल्ली सरकार को आधे दिन (दोपहर 02:30 बजे तक) बंद रखने की घोषणा की गई है। 22 जनवरी को सभी सरकारी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए है।"
वहीं जनरल और मॉर्निंग शिफ्ट में चलने वाले दिल्ली के सहायता प्राप्त स्कूलों को 22 तारीख को बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि शाम की पाली में चलने वाले स्कूल दोपहर 02:30 बजे से शुरू होंगे। 22 तारीख को अपने सामान्य समय के अनुसार बंद रहेंगे, लेकिन शाम 05:30 बजे से पहले नहीं। यह व्यवस्था केवल 22.01.2024 (सोमवार) के लिए है।
बता दें कि शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में सभी सरकारी कार्यालयों, शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी), स्वायत्त निकायों, उपक्रमों और बोर्डों को आधे दिन के अवकाश की मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications