दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा की मिली मंजूरी, डीडीएमए की बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा मनाने को लेकर मंजूरी मिल गई है। आज बुधवार को डीडीएमए की बैठक में इस अहम फैसले पर मुहर लगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज डीडीएमए की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि छठ पर्व को मनाने की अनुमति दी जाएगी।

Recommended Video

    Chhath Puja 2021: Delhi में सार्वजनिक छठ पूजा की अनुमति, Manish Sisodia की घोषणा | वनइंडिया हिंदी
    Chhath

    छठ पूजा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना होगा और सरकार द्वारा चिह्नित किए गए स्थानों पर ही पूजा की अनुमति होगी। सिसोदिया ने कहा डीडीएमए की बैठक में निर्णय हुआ है कि दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति दी जाएगी। यह सरकार द्वारा तय किए स्थानों पर सख्त प्रोटोकॉल के तहत की जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी।"

    बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन नहीं करने को कहा गया था। कोरोना की स्थिति को देखते हुए उस समय दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता वाले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए लोगों से घर पर ही सुरक्षित तरीके से छठ पूजा मनाने की सलाह दी थी।

    छठ पूजा पर रोक लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और पार्टी के दूसरे नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था। तिवारी ने केजरीवाल सरकार से छठ पूजा की मंजूरी देने के लिए डीडीएमए को प्रस्ताव भेजने की मांग की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+