'500 सुझाव, 60,000 पीड़िताओं की काउंसलिंग, 181 पर 41 लाख कॉल', स्वाति मालीवाल ने DCW के एक्शन का दिया ब्यौरा
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पिछले 8 वर्षों में डीसीडब्ल्यू की ओर से महिला कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा दिया है। मालीवाल ने बताया है कि पिछले 8 वर्षों के भीतर पीड़िताओं का काउंसिल, हेल्पलाइन नंबर 181 और अहम सुझावों के जरिए महिला आयोग ने पीड़िताओं के मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। दिल्ली महिला आयोग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में डीसीडब्ल्यू के कार्यों में महिलाओं को बड़े पैमाने पर न्याय मिला है।
एस बयान में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा, "दिल्ली महिला आयोग ने पिछले 8 वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है। हमने 1 लाख 70 हजार शिकायतों पर काम किया है। हमने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को 500 से अधिक सुझाव भेजे हैं। हमने 60,000 यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की काउंसलिंग की है। 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर करीब 41 लाख कॉल आईं हैं।"

दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आप ने कहा कि स्वाति मालीवाल संसदीय मामलों में अपनी शुरुआत करेंगी।
महिला आयोग पर अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए मालीवाल ने कहा कि एसिड हमलों, यौन उत्पीड़न और दिल्ली में महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के समाधान के मजबूती से पक्ष रखा गया है।
बता दें कि स्वाति मालीवाल को साल 2015 में डीसीडब्ल्यू के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एसिड हमलों, यौन उत्पीड़न और दिल्ली में महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के समाधान के लिए पहल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मालीवार महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुकाबला करने, सख्त कानूनों की वकालत करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न अभियानों और आंदोलनों से जुड़ी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications