दिवाली को लेकर दिल्ली के बाजारों में बढ़ी भीड़, कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे लोग

दिवाली को लेकर दिल्ली के बाजारों में बढ़ती भारी भीड़ ने कोरोना को लेकर एक बार फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली के लाजपत नगर और सदर बाजार जैसे बड़े मार्केटों से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह डराने वाली हैं।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। दिवाली को लेकर दिल्ली के बाजारों में बढ़ती भारी भीड़ ने कोरोना को लेकर एक बार फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली के लाजपत नगर और सदर बाजार जैसे बड़े मार्केटों से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह डराने वाली हैं। इन बाजारों में भारी मात्रा में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ते दिखे। भीड़ देखने के बाद आप सोशल डिस्टेंसिंग को तो भूल ही जाइए, कई लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था।

Crowds

सदर बाजार मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज बावेजा ने इसे 'अराजकता' बताया। उन्होंने कहा, 'त्योहार आम तौर पर एक बड़ी भीड़ को आकर्षित करते हैं, लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था करनी चाहिए कि लोग कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। किसी को भी मास्क पहने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं देखा गया।'

वहीं, चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि प्रशासन को कोविड दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जांच के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, 'हमने दुकानदारों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि बिना मास्क के किसी को भी दुकानों के अंदर नहीं जाने दिया जाए और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाए। लेकिन हम अनधिकृत विक्रेताओं के बारे में कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वे कोविद के मानदंडों का पालन नहीं करते हैं।'

यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से नवंबर में शादी रचाएंगे राजकुमार राव?, एक ऐड में देखते ही कर लिया था पसंद

त्योहार से पहले केंद्र ने राज्यों को किया सतर्क

बता दें कि त्योहारों से पहले केंद्र ने तमाम राज्यों को कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा है। केंद्र ने कहा कि सभी राज्य यह सुनिश्चित करें कि त्योहारों में कोरोना के केस न बढ़ने पाएं और पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। हालांकि, हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 2 प्रतिशत भारतीय सोचते हैं कि उनके क्षेत्र के लोग मास्क लगा रहे हैं और केवल 3 प्रतिशत को लगता है कि उनके इलाकों और जिलों के निवासी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए, वहीं कोरोना से मौत का कोई मामला नहीं मिला। पिछले 9 दिनों से राज्य में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं, राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 348 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+