दिल्ली : मास्क ना लगाकर पुलिस से बदतमीजी करने वाला कपल गिरफ्तार, कल हुआ वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: दिल्ली के दरियागंज में कल पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्होंने मास्क न पहनने के लिए पूछे जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आरोपी पति को कल यानी रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पत्नी को आज गिरफ्तार किया गया।

Recommended Video

    दिल्ली : मास्क ना लगाकर पुलिस से बदतमीजी करने वाला कपल गिरफ्तार, कल हुआ वीडियो वायरल
    Delhi Police in Daryaganj video viral

    जानकारी के मुताबिक रविवार (18 अप्रैल) को कार में सवार एक दंपती दिल्ली के दरियागंज इलाके से जा रहे थे। उन्होंने कार के अंदर मास्क नहीं लगाया हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उनको रोक लिया और चालान काटने की बात कही, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई की बात को लेकर नाराज पति-पत्नी ने बीच सड़क पर ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं गिरफ्तार के बाद महिला आभा यादव ने बताया कि मास्क पहनने पर मुझे घुटन और सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। मुझे लगता है कि कार में इसकी जरूरत नहीं थी, क्योंकि मैं केवल अपने पति के साथ थी। मेरी राय है कि मास्क को सार्वजनिक स्थानों पर पहना जाना चाहिए।

    दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे महिला और उसके पति पुलिस के बात बदतमीजी करते हुए ड्रामा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबित पुलिस ने पटेल नगर निवासी पंकज दत्‍ता और उसकी पत्नी आभा यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। घटना कल शाम साढ़े चार बजे के करीब की है। आपको बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत तगड़ा इजाफा देखा जा रहा है। जिसकी वजह से नाइट कर्फ्यू से लेकर वीकेंड कर्फ्यू तक लागू किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+