Sero Survey: दिल्ली में पुरुषों की तुलना में सीरो पॉजिटिव महिलाओं की संख्या ज्यादा

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर बेहद की कमजोर हो चुकी है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने राजधानी के छठा सीरो सर्वे जारी किया है। इस नए सीरो सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में 97 प्रतिशत 'सीरो-पॉजिटिविटी' का पता चला, सभी जिलों में इसकी दर 95 प्रतिशत से अधिक है। सीरो सर्वे में पॉजिटिविटी रेट दिल्ली के हर जिले में 93 प्रतिशत से अधिक पाई गई है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला में सबसे कम पॉजिटिविटी 93.3% जबकि पूर्वी दिल्ली जिला में 99.8% पॉजिटिविटी मिली है।

coronavirus Sero prevalence at 97 percent in sixth sero survey conducted in Delhi

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के लोगों में 88 फीसद पाजिटिविटी पाई गई है। महिलाओं में 97 फीसद और पुरुषों में 90 फीसद पाजिटिविटी पाई गई है। पुरुषों की तुलना में सीरो पॉजिटिव महिलाओं की संख्या ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में टीका न लगवाने वालों में 'सीरो पॉजिटिविटी' 90 प्रतिशत और टीका लगवा चुके लोगों में 97 प्रतिशत से अधिक है।

सर्वे के मुताबिक, उम्र के हिसाब से 18 साल से कम उम्र के बच्चों में 88% में एंटीबॉडीज मिली, 18 से ऊपर के लोगों में 97-98% एंटीबाडीज मिली है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की चौथी और सबसे खतरनाक लहर के बाद किया गया यह पहला सीरो सर्वे था। छठा सीरो सर्वे 24 सितंबर से शुरू हुआ था। एक हफ्ते तक पूरी दिल्ली के 280 वार्डों से करीब 28 हज़ार सैम्पल कलेक्ट किए गए थे।

इससे पहले पांचवां सीरो सर्वे इसी साल जनवरी में हुआ था उस दौरान 56.13 फीसदी आबादी में ही संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई थी। अप्रैल और मई में, दिल्ली ने महामारी की दूसरी लहर का सामना किया था, जिसमें अस्पतालों में ऑक्सीजन तथा आवश्यक दवाओं की कमी के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। महामारी फैलने के बाद से दिल्ली में इस साल 20 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 28,395 मामले सामने आए थे। 22 अप्रैल को संक्रमण दर सबसे अधिक 36.2 फीसदी थी। तीन मई को सबसे ज्यादा 448 मौतें हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+