दिल्ली में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा, फिर से लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू
नई दिल्ली, 4 जनवरी: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड के दिनों (शनिवार और रविवार) में कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की मंगलवार को बैठक हुई है। बैठक में वीएकएंड कर्फ्यू लगाने का फैसले लिया गया है।

Recommended Video
मंगलवार को हुई डीडीएमए की बैठक में तय किया गया कि वीएकएंड कर्फ्यू के तहत शनिवार और रविवार को बाजारों को बंद रखे जाएंगे और किसी भी गैर जरूरी आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही संचालित करने की अनुमति वीएकएंड पर होगी।
वीएकएंड कर्फ्यू के साथ दिल्ली में दफ्तरों को भी आधी क्षमता के साथ खोलने को कहा गया है। निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। साथ ही भीड़भाड़ रोकने को सख्ती करने के लिए कहा है।
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है, जिसमें रात 10 से सेबुह 5 बजे तक कहीं आने जाने पर पाबंदी है। इससे पहले डीडीएमए ने 29 दिसंबर को बैठक की थी। उस बैठक में दिल्ली में 'येलो अलर्ट' के तहत प्रतिबंध लागू करने का फैसला हुआ था।
दिल्ली में तेजी से बढ़े कोरोना केस
दिल्ली में कोरोना संक्रमण बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़ा है। दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जो रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक हैं। सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 6.46 प्रतिशत हो गई। जिसके बाद पाबंदी बढ़ाने को लेकर ये फैसले लिए गए हैं। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिलने के बाद केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications