दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट हुआ .03 फीसदी, आज मिले केवल 19 नए केस
नई दिल्ली, 21 अ्गस्त। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 19 केस सामने आए हैं। शनिवार कोरोना का पॉजिटिविटी रेट.03 फीसदी रहा। वहीं कोरोना की चपेट में आए 48 ठीक हो चुके है।

हालांकि दिल्ली में संक्रमित पाए गए कोरोना पॉजिटिव की अपेक्षा ठीक हुए मरीजों की संख्या अधिक है। शनिवार को अब तक के सबसे कम पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वर्तमान समय में दिल्ली में कोविड 19 के सक्रिय मामलों की बात करें तो ये टोटल 430 ही है।
वहीं 14,11,784 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब तक 25,079 हो चुकी है। बड़ी बात ये है कि हाल के दिनों में दिल्ली में कोरोना से मौत नहीं रिपोर्ट हुई है।गौरतलब है दिल्ली में अब पहले की तरह बाजारों को खोलने की परमीशन दे दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सोमवार से दिल्ली के सभी बाजार अपने सामान्य समय के अनुसार खुल सकते हैं।
हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाजारों को रात के आठ बजे तक की खुलने ही परमीशन दी है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव केस में गिरावट देखी गई और कोई मौत भी दर्ज नहीं की गई, स्थिति कंट्रोल में देखते हुए सरकार ने बाजारों को खोलने को लेकर प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करने का आदेश दिया है।
बता दें कोरोना की दूसरी लहर के बाद कोरोना कंट्रोल में आया इसके बाद दिल्ली में बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन बाजारों में जमकर भीड़ एकत्र होने लगी। लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार ने एक बाद एक मार्केट बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। कोरोना काल में बार-बार बाजारें बंद होने से व्यापारियों को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications