राहुल गांधी ने कहा- झूठ और दुष्प्रचार ही भाजपा-RSS की नींव, कांग्रेस भारत जोड़ने का काम करती रहेगी

नई दिल्ली। भारत की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस के सुप्रीमो रह चुके राहुल गांधी ने मौजूदा सत्ताधारी दल भाजपा पर तल्ख टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि, "झूठ और दुष्प्रचार ही भाजपा तथा आरएसएस की नींव है। इनका इतिहास पूरा देश जानता है। ये देश को नफ़रत की आग में झोंक कर अपने हाथ सेकते हैं।"

Congress rahul gandhi targets BJP and RSS, know what says

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Narendra Modi पर कटाक्ष, बोले- 'MGNREGA समझ नहीं पाए' | वनइंडिया हिंदी | *News

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, "हमारी पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है। झूठ और दुष्प्रचार तो भाजपा-RSS की नींव है। मैं कहूंगा कि, ये देशद्रोही चाहे जितना तोड़ने का काम कर लें, मेरी पार्टी कांग्रेस उससे ज़्यादा भारत जोड़ने का काम करती रहेगी।"
    कुछ दिन पहले भी राहुल ने इसी तरह भाजपा पर तीखी टिप्पणियां की थीं। उनका ताजा बयान तब आया है जबकि एक न्यूज चैनल पर उनके वायनाड से संबंधित बयान को उदयपुर की आतंकी कृत्य पर दिया हुआ बता दिया गया। उसके बाद वीडियो क्लिप आने पर उस चैनल की ओर से माफी भी मांगी गई है।

    Congress rahul gandhi targets BJP and RSS, know what says

    राहुल गांधी की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला प्रवक्ता ने सत्यमेव जयते! कहा। शकुंतला साहू ने ट्वीट किया, "झूठ कितना भी जोर से बोला जाए, वह सत्य की जगह कभी नहीं ले सकता।"
    राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद हैं और उनकी मां कांग्रेस सुप्रीमो हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+