कोरोना की वजह से सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 12 जून: हाल ही में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हुई थीं। शुरू में डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया, लेकिन रविवार को उनको स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कतें हो गईं। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Recommended Video

      Delhi: Sonia Gandhi Ganga Ram Hospital में भर्ती, जानें कैसी है तबीयत | वनइंडिया हिंदी |*News
      Sonia Gandhi

      मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि आज (रविवार) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वो अस्पताल की निगरानी में हैं। कांग्रेस के नेता और बहुत से शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, हम इसके लिए उनको धन्यवाद देते हैं। वहीं दूसरी ओर देश के बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

      ईडी के सामने होना है पेश
      आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस की जांच फिर से शुरू कर दी है। इस मामले में 8 जून को सोनिया गांधी को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वो 1 जून को कोरोना पॉजिटिव आ गईं। इसके बाद उन्होंने ईडी से दूसरी डेट मांगी, जिस पर उन्हें 23 जून को पेश होने को कहा गया है। वहीं राहुल गांधी को भी इस मामले में समन भेजकर 8 जून को पेश होने को कहा गया था, लेकिन वो देश से बाहर थे। ऐसे में वो 13 जून को ईडी की पूछताछ में शामिल होंगे।

      प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव
      सोनिया गांधी के पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उस दौरान वो लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। उनकी हालत ठीक थी, जिस वजह से वो अपने घर पर ही आइसोलेट रहीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+