मनीष तिवारी के ट्वीट से दिल्ली सरकार की हुई फजीहत, कहा- दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं

नई दिल्ली। एक तरफ केजरीवाल सरकार प्रदेश में कोरोना को लेकर बेहतर सुविधा की दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों का पोल खोलने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दिल्ली में कोरोना के टेस्ट को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला करते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अपनी पत्नी का कोविड 19 टेस्ट कराने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

congress leader manish tiwari tweet about kejriwal government

मनीष तिवारी ने लिखा कि मेरी पत्नी को डॉक्टरों की लिखित सलाह पर कोविड-19 परीक्षण कराना था। अस्पताल परिसर में बड़े होने और हर चिकित्सा पेशेवर को जानने के बावजूद, मुझे धरती-आसमान एक करना पड़ा ताकि किसी तरह उसकी जांच हो सके। दिल्ली की स्वास्थ्य प्रणालियां चरमरा गई हैं।

बता दें कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते दिनों कई मामले ऐसे सामने आए हैं जहां पर दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों को एडमिट नहीं किया जा रहा है या फिर संदिग्ध मरीजों का टेस्ट ही नहीं हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में लगातार टेस्टिंग कम हुई है, जिसके बाद से केजरीवाल सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

विपक्ष का आरोप है कि दिल्ली में अब रोज अधिक मामले आ रहे हैं, ऐसे में सरकार ने टेस्टिंग की संख्या को घटा दिया है। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि दिल्ली टेस्टिंग के मामले में देश में सबसे आगे है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का ही टेस्ट होगा, लेकिन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस फैसले को पलट दिया। साथ ही सरकार ने कहा था कि जिनमें काफी कम लक्षण हैं, उन्हें टेस्ट की जरूरत नहीं है। इस फैसले को भी बदला गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+