PM का मसला सुलझा तो CM उम्मीदवारी पर उलझ गई बीजेपी

vijay goel
नयी दिल्ली। दिल्ली में 4 दिसंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है, लेकिन चुनाव से पहले ही बीजेपी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर घमासान मच गया है। पहले नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए पीएम कैंडिडेट बनाए जाने पर बवाल हुआ तो अब दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पार्टी के लिए सिरदर्द बन गई है। पीएम पद का मसला तो हल हो गया, लेकिन लगता है दिल्ली में उठा ये तूफान इतनी आसानी से थमने वाला नहीं है।

दिल्ली बीजेपी में सीएम कैंडिडेट का मसला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया है। बीजेपी हेडक्वॉर्टर में सेंट्रल इलेक्शन कमिटी में दिल्ली सीएम कैंडिडेट को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। बीजेपी दो खेमे में बंट गई है। एक खेमा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने की सिफारिश कर रहा है तो वहीं बीजेपी नेता डॉ हर्षवर्धन के समर्थकों नारेबाजी कर रहे है। एक एक्जिट पोल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल को कमजोर दिखाए जाने के बाद से उठा ये मसला अब पार्टी आला कमान की मुसीबत बन चुका है।

दरअसल हर्षवर्धन का नाम बीजेपी की ओर से सीएम कैंडिडेट के तौर पर उछाला गया। जिस पर गोयल ने नाराजगी दिखाई और पार्टी हाईकमान से इस मसले पर बात की। खबर ये भी आ रही है सीएम उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से गोयल नाराज हो और हो सकता है कि वो अपनी अध्यक्ष पद की कमान भी छोड़ दे। हलांकि बीजेपी में जारी इस घमासान पर कांग्रेस की नजर बनी हुई है। कांग्रेस बीजेपी के इस बवाल का फायदा उठाने की जुगत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+