Delhi: कोचिंग हादसे के बाद गिरफ्तार थार मालिक की पत्नी ने बताया किसकी गलती थी? पहली बार आईं सामने,Video
Delhi Coaching Centre Incident: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से आईएएस की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर मालिक, कॉर्डिनेटर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक वो शख्स भी शामिल हैं, जिसने कोचिंग के आगे अपनी ब्लैक थार गाड़ी को तेज स्पीड से निकाला था।
घटना के बाद थार ड्राइवर मनोज कथूरिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया कि कोचिंग सेंटर के बाहर भरे पानी से तेज रफ्तार गाड़ी निकाले रहा था। आरोप है कि थार के वहां से गुजरने के बाद ही कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुसना शुरू हुआ था और इतना बड़ा हादसा हो गया।

पति की गिरफ्तारी को बताया गलत
अब इस पूरे मामले में कार ड्राइवर की पत्नी शिमा कथूरिया मीडिया से सामने पहली बार आई है। जिन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए उनको बेकसूर बताया। साथ ही किसकी गलती थी, उस पर भी अपनी सफाई पेश की।उन्होंने कहा कि उनका पति ना तो आरोपी हैं और ना ही पीड़ित। जिस तरह से पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया है, वो सरासर गलत है।
'वीडियो सबके सामने है', पेश की सफाई
शिमा कथूरिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "यह पूरी तरह से गलत आरोप है। यह एक दर्दनाक घटना थी, जिसके कारण 3 निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह सिस्टम की विफलता है। कोई लापरवाही नहीं थी, वीडियो सबके सामने है।"
#WATCH | Delhi: Old Rajinder Nagar coaching centre incident | Shima Kathuria- wife of one of the accused Manuj Kathuria, says "This is a completely wrong allegation. It was a painful incident due to which 3 innocents lost their lives. It is a failure of the system. There was no… pic.twitter.com/1MsNErILWW
— ANI (@ANI) July 30, 2024
पति के बचाव में जानिए क्या कहा?
अपने पति के बचाव में उन्होंने आगे कहा कि मेरे पति तेज स्पीड से गाड़ी नहीं चला रहे थे। मेरे पति सिर्फ सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारी पता लगाएंगे कि गलती किसकी है। कोचिंग संस्थान के मालिक वहां लाइब्रेरी क्यों चला रहे थे, जबकि उनके पास केवल स्टोरेज के लिए एनओसी थी। जब सड़कों पर भयंकर जलभराव था, तो पुलिस को सड़कों को घेर लेना चाहिए था।"












Click it and Unblock the Notifications