बिरसा मुंडा के पड़पोते के निधन से सियासी गलियारे में शोक, CM योगी ने जताया दुख

Birsa Munda Grandson Death: धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज और परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार की सुबह रांची के रिम्स में निधन हो गया। वे 45 साल के थे। वे सोमवार की शाम खूंटी तमाड़ रोड पर सायको थाना के अंतर्गत रूताडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल हो गए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

मंगल मुंडा टाटा मैजिक वाहन की छत पर सवार होकर अपने गांव उलिहातू जा रहे थे कि इसी बीच वाहन की पत्ती टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान गिरने से मंगल को काफी गंभीर चोट आई थी। उन्हें खूंटी में प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी रांची स्थित रिम्स में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था।

Yogi Adityanath

सीएम योगी ने जताया शोक

मंगल मुंडा के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है‌। अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं संपूर्ण जनजातीय समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उन्होंने लिखा- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि वे धरती आबा के वंशज थे। बिरसा मुंडा ने 1895 से लेकर 1900 तक अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ा था। नौ जून 1900 को रांची जेल में रहस्यमय ढंग से उनकी मौत हो गई थी। उनकी जयंती 15 नवंबर 2000 को ही झारखंड राज्य का गठन हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+