Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पर दिल्ली वासियों का रिपोर्ट कार्ड, जनता ने बताया " ये काम करने वाली सरकार है"

CM Rekha Gupta 100 Days Report Card: दिल्ली की सत्ता में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने कमान संभाली और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया, राजधानी की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया। सवाल उठने लगे-क्या अब दिल्ली सिर्फ वादों में नहीं, बल्कि हकीकत में बदलेगी? क्या यह सरकार प्रचार से ज़्यादा काम पर ध्यान देगी?

इन सवालों का जवाब जानने के लिए Oneindia Hindi की टीम राजधानी की गलियों, चौराहों और मोहल्लों में निकली-जहाँ असली जनता रहती है और महसूस करती है सरकार का असर। 100 दिनों के भीतर क्या बदला, क्या नहीं, और लोगों को क्या उम्मीदें हैं-इसकी पूरी तस्वीर अब सामने आने लगी है। जनता का साफ संदेश है,"रेखा सरकार काम कर रही है, और बदलाव दिखने लगा है!"

cm-rekha-gupta-report-card-oi-exclusive

यमुना की सफाई बनी CM Rekha Gupta की प्राथमिकता

दिल्ली की जनता भाजपा सरकार के काम से खुश है उन्होंने बताया कि अब लग रहा है कि कोई काम की सरकार आई है। रेखा गुप्ता ने सरकार संभालते ही यमुना की सफाई को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। अब तक हजारों टन गाद और कचरे को हटाया जा चुका है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि "पहली बार लगता है कि यमुना सच में साफ होगी, सिर्फ वादों तक सीमित नहीं रहेगी।" एक निवासी ने हमसे बात करते हुए कहा, "यमुना की हालत देखकर पहली बार विश्वास हुआ है कि सरकार कुछ कर रही है।"

जनता बोली, साफ-सुथरी दिल्ली की ओर कदम

दिल्ली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रेखा सरकार ने 3000 टन प्रतिदिन कचरा उठवाने की व्यवस्था लागू की है। इससे दिल्ली की गलियाँ पहले से कहीं अधिक साफ नजर आने लगी हैं। निर्मल कुमार, जो एक स्थानीय नागरिक हैं वो कहते हैं, "केजरीवाल की सरकार ने काम से ज्यादा ध्यान विज्ञापन पर दिया पूरे शहर में होर्डिंग लगवाए। रेखा गुप्ता की सरकार बिना शोर किए काम कर रही है।"

CM Rekha Gupta से जनता की उम्मीद, 'प्रदूषण मुक्त होगी दिल्ली'

प्रदूषण को लेकर लोगों में सरकार से उम्मीद दिख रही है। जनता ने बताया कि सोलर लाइट लगाने की योजना शुरू हो चुकी है और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली को "ग्रीन और क्लीन" बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

झुग्गी झोपड़ियों को हटाने पर विपक्ष लगातार रेखा सरकार पर हावी है लेकिन जनता इससे अलग सोचती है। पुष्प कुमार ने हमें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "हर गरीब को आवास" विजन को लागू करते हुए दिल्ली सरकार ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को वैकल्पिक सरकारी आवास देना शुरू किया है। इससे न केवल उन्हें छत मिली, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का मौका भी मिला।

रेखा गुप्ता सरकार ने मानसून से पहले नालों की सफाई शुरू कर दी थी, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। ये सारे काम धीरे-धीरे धरातल पर नजर आएंगे। इसके अलावा सर्दियों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पहले से ही योजनाएं बनाई जा चुकी हैं।

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

रेखा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे बुजुर्ग और निम्न आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी कहते हैं, "आजकल बच्चे भी बुजुर्गों का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में ये कार्ड बहुत जरूरी है। ये सरकार बुजुर्गों की चिंता कर रही है।"

महिला सशक्तिकरण: 'वुमेन पॉवर' की सरकार

मोनिका कुशवाहा, जो Oneindia Hindi से कहती हैं, "यह महिला शक्ति की सरकार है जो महिलाओं के हित में कार्य करेगी। कई योजनाएं शुरू हो चुकी हैं और अब उनका असर दिखने लगा है।" रेखा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस योजनाएं लाने की दिशा में काम कर रही है, जिनकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

प्रचार नहीं, परिणाम पर ज़ोर

दिल्लीवासियों ने गौर किया है कि रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने के बावजूद कहीं भी सरकार के बड़े-बड़े होर्डिंग्स या विज्ञापन नहीं दिखाई दिए। इस पर जनता का कहना है कि यह सरकार दिखावे की राजनीति नहीं, काम की राजनीति में विश्वास रखती है। पुष्प कुमार अग्रवाल कहते हैं, "रेखा गुप्ता नेतागिरी करने नहीं आईं, उनका विजन है दिल्ली को चमकाना। वह हर कदम पर वही कर रही हैं।"

उम्मीद की किरण बनती रेखा सरकार

दिल्ली की जनता ने Oneindia Hindi से बातचीत करते हुए बताया कि 100 दिन का कार्यकाल बहुत लंबा नहीं होता, लेकिन किसी सरकार की नीयत और दिशा का अंदाजा इस शुरुआती दौर में ही लग जाता है। रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बनाने की दिशा में जो पहल की हैं, वह आने वाले समय में जनता को और मजबूत होती दिख रही हैं। जनता अब कह रही है, "काम दिख रहा है, बातें नहीं। यही चाहिए थी दिल्ली को।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+