'...ये तानाशाही है', हेमंत सोरेन की गिफ्तारी को लेकर CM केजरीवाल का हमला

झारखंड जमीन घोटाला मामले में पिछले 8 महीने से चल रहे जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। सोरेन देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। ऐसे में उन्हें अपने पद से भी त्यागपत्र देना। सोरेन की गिरफ्तारी केंद्र को निशाने पर लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर जो तानाशाही चल रही है, ED का इस्तेमाल कर जो सरकार को गिराया जा रहा है।

झामुमो नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 7 घंटे की लंबी पूछताछ हुई थी। ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल ईडी की पांच दिन की रिमांड पर हैं।

CM Kejriwal against ed action Soren

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस का उनके राजनीतिक आकाओं ने अपमान किया है। सभी लोग जानते हैं कि कौन सी पार्टी सरकारों को गिराती है और पार्टियों को तोड़ती है। केजरीवाल ने कहा, " इनकी (केंद्र की बीजेपी सरकार) पूरी कोशिश सरकार गिराने की थी लेकिन JMM के विधायक टूटे नहीं। देश के अंदर जो तानाशाही चल रही है, ED का इस्तेमाल कर जो सरकार को गिराया जा रहा है, यह देश के लिए सही नहीं है।"

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सिटिंग सीएम को इस तरीके से गिरफ्तार करना गलत है। उन्होंने कहा कि ईडी का इस्तेमाल करके ये तो ऐसे कोई भी सरकार गिरा देंगे।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। वहीं अपनी गिरफ्तारी को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा, "मैं भाजपा को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं। अगर आरोप साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+