मुख्यमंत्री आतिशी ने ITO पर लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा

Delhi Chhath Puja: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। इसी बीच, मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह ITO स्थित छठ घाट पहुंचीं और व्यवस्था जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि छठ का पर्व पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है और हम पिछले 10 साल से इस पर्व को पूरी दिल्ली में धूमधाम से मनाते हैं। 10 साल पहले दिल्ली में सिर्फ 60 जगह पर सरकार द्वारा छठ पर्व मनाया जाता था लेकिन आज 1000 से ज्यादा शानदार छठ घाट दिल्ली सरकार ने तैयार किये हैं जहां सभी लोग अच्छी तरह छठी मैया की पूजा कर पाएंगे। उधर चिराग दिल्ली में BJP की DDA द्वारा छठ पूजा को रोकना BJP की पूर्वांचल विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

Atishi

BJP-AAP में सियासी जंग तेज

बता दें कि छठ की तैयारियों को लेकर आप और बीजेपी में सियासी जंग तेज हो गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पूर्वांचल विरोधी होने और व्यवस्थाओं में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं। ये वोटर्स प्रभावशाली हैं। दिल्ली में करीब 40 प्रतिशत मतदाता इसी इलाके के हैं। राजधानी में विधानसभा चुनाव में महज 3 महीने का समय बचा है। इसलिए छठ पूजा कई मायनों में महत्वपूर्ण होने वाला है।

AAP ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

वहीं, आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी छठी मईया का अपमान कर रही है। चिराग दिल्ली में व्यवस्थाओं में बाधा डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी पूर्वांचल के लोगों से नफरत करती है। बीजेपी छठ घाटों के निर्माण में बाधा डाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+