दिल्लीवालों को सीएम आतिशी ने दी बड़ी सौगात, 25 EV चार्जिंग स्टेशन जनता को किये समर्पित
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को जनता को बड़ी सौगात दी है। मयूर-विहार-1 मेट्रो पार्किंग 25 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर आतिशी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में इनकी सरकारें हैं, वहां सब कर दें तो लोगों को इन पर आसानी से भरोसा हो जाएगा। लेकिन इनको जनता से कोई मतलब नहीं है।
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान जब आतिशी से पूछा गया कि कांग्रेस ने कहा कि आपकी 200 यूनिट मुफ्त बिजली की जगह 400 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। आतिशी ने कहा कि "मैं तो ये कहूंगी कि ये जो दूसरी पार्टियां हैं चुनाव से पहले घोषणाएं तो बहुत करती हैं, लेकिन पूरा कोई नहीं करती। जिन राज्यों में सरकारें हैं पहले वहां कुछ करके दिखाएं, तब दिल्ली के लोग भरोसा करेंगे।

आगे आतिशी ने कहा कि EV Policy के तहत दिल्ली में 25 चार्जिंग स्टेशन्स समर्पित किए गए हैं। ये चार्जिंग स्टेशन्स मयूर विहार-1 मेट्रो पार्किंग में बने हैं। इस अवसर पर आतिशी ने कहा, दिल्ली सरकार की ऊर्जा कंपनी ट्रांसको के 25 चार्जिंग स्टेशन्स का उद्घाटन किया है। इसे मिलाकर दिल्ली में कुल 2500 EV Charging Points हो गए हैं। इसे दिल्ली सरकार और निजी कंपनियों द्वारा स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा, दिल्ली देश की ईवी केपिटल बन गई है। देशभर में सबसे अधिक ईवी का पंजीकरण दिल्ली में हो रहा है। राजधानी दिल्ली में जितनी गाड़ियां रजिसटर्ड होती है, उनमें से 12 प्रतिशत E-Vehicle हैं। हमने इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को रिव्यू किया है। उन्होंने टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर पर जो सब्सिडी मिलती है, साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल पर रोड टैक्स में भी छूट दी जा रही है।
दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्लीवालों की सुरक्षा करने में केंद्र सरकार नाकाम है। BJP की केंद्र सरकार के पास दिल्ली के लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है लेकिन बीजेपी इस काम में बिल्कुल फेल हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications