Delhi Air Pollution: सीएम केजरीवाल ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान, कहा-30 प्रतिशत तक आई पोलूशन में कमी

Delhi Air Pollution: सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विंटर एक्शन प्लान जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में 30 प्रतिशत तक एयर पोलूशन में कमी आई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार 29 सितंबर को वायु प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बोलते हुए कहा, पिछले 8 सालों में दिल्ली के अंदर प्रदूषण में काफी कमी आई है। कहा कि यह कोई आईडीयल स्थिति नहीं है, लेकिन 2014 से 2023 में प्रदूषण के अंदर 30 प्रतिशत तक कमी आई है।

Delhi CM Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने बोलते हुए कहा कि अन्य शहर में समय के साथ प्रदूषण बढ़ा है, लेकिन दिल्ली में विकास के साथ-साथ 30 प्रतिशत प्रदूषण में कमी आई है। उन्होंने बता कि 2014 में पीएम 2.5-149 होता था। लेकिन, आज पीएम 2.5-103 है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने 2016 का आंकड़ा देते हुए कहा कि प्रदूषण के हिसाब से अच्छी हवा 109 दिन होती थी।

कहा कि यह संख्या बढ़कर 163 हो गई है। सीएम ने कहा कि 2016 में 26 दिन सबसे खराब प्रदूषण होता था। अब यह संख्या घटकर केवल 6 दिन हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से हमने प्रदूषण के खिलाफ 'युद्ध-प्रदूषण के विरुद्ध' कैंपेन चलाया हुआ है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बताया कि सर्दियों के लिए हमने एक 15.विंटर एक्शन प्लान बनाया है।

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बताया कि हमने प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में पहले बसों की संख्या कमी थी। लोग अपनी गाड़ियों से चलते थे। हमने काफी बसें खरीदी है। दिल्ली में 7135 बसें खरदी है, जिनमें 800 इलेक्ट्रिक बसें है। सबसे ज्यादा दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे जा रहे हैं।

कहा कि दिल्ली में पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां अब जनरेटर नहीं चलते। निर्माणाधीन जगहों पर मानकों के आधार पर काम होता है। दिल्ली में प्रदूषण वाली जगहों पर स्पेशल टीम तैनात की गई है। कहा कि इस साल भी प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में पटाखों पर बैन लगाया गया है।

सीएम केजरीवाल ने वायु प्रदूषण की रोक थाम को लेकर 15.विंटर एक्शन को जारी करते हुए बताया कि 13 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। प्रति हॉटस्पॉट के लिए स्पेशल प्लान होगा। इसके लिए 13 टीम का गठन किया गया है। पांच हजार एकड़ खेतों में पराली डिकंपोज का उपयोग किया जाएगा। धूल प्रदूषण के लिए 591 टीमों का गठन किया गया है। सड़कों पर 238 एंटी स्मोग गन तैनात की जाएगी। पीयूसी के लिए 385 टीम का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+