दिल्ली के प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद करेंगे केजरीवाल के ये 3 फॉर्मूले, ऐसे करेंगे काम
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने व्हीकल को रेड लाइन होने के दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर बंद करें। केजरीवाल ने कहा कि 1 महीने से मैं हर रोज दिल्ली में वायु प्रदूषण का डेटा ट्वीट कर रहा हूं। दिल्ली का अपना प्रदूषण सेफ लिमिट में है। पिछले 3-4 दिन से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस-पास के राज्यों में राज्य सरकारों ने अपने किसानों की मदद नहीं की। इसलिए किसान पराली जलाने के लिए मजबूर हैं। इसी के साथ केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद करने के लिए तीन फॉर्मूले भी बताएं।
Recommended Video

सीएम केजरीवाल ने प्रदूषण कम करने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमने पिछले साल 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' पहल शुरू की थी। यह 18 अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगा, जैसे ही आप रेड सिग्नल पर रूकते हैं, अपने वाहन के इंजन को बंद कर दें। आप आज ही शुरू कर सकते हैं, हालांकि इसे औपचारिक रूप से 18 तारीख को लॉन्च किया जाएगा।
वहीं दिल्लीवासियों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को यूज करने के साथ-साथ कार पूल का करने की भी सलाह दी है, जिससे हफ्ते में एक बार वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी और अपने फोन पर ग्रीन दिल्ली ऐप का इस्तेमाल करके वायु प्रदूषण की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें सप्ताह में कम से कम एक बार अपना वाहन नहीं निकालने और मेट्रो, बस या दूसरों के साथ वाहन साझा करने का निर्णय लेना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम ऐसा करते हैं तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है।
दिल्लीवासियों से सीएम की अपील
केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वायु प्रदूषण पिछले तीन-चार दिनों से धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मुख्य कारणों में से एक यह है कि पड़ोसी राज्यों में जहां सरकारें इस संबंध में किसानों की मदद करने में विफल रही हैं, वहां पराली जलाना शुरू हो गया है। हम नासा से इमेज के जरिए इसकी एक स्पष्ट तस्वीर प्राप्त कर सकते हैं। पिछले हफ्ते हमने एक 10-सूत्रीय कार्य योजना प्रस्तुत की थी। आज मैं व्यक्तिगत क्षमता में वायु प्रदूषण को कम करने में आपकी मदद चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications