"बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से बेहतर दिल्ली का सरकारी स्कूल", SOSE में CM केजरीवाल ने किया ऑडिटोरियम का उद्घाटन
राजधानी दिल्ली के सिविल लाइन स्थित एक सरकारी स्कूल में नए ऑडोटोरियम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। स्कूल के बच्चों की परफॉरमेंस ने सभी का मन मोह लिया।
ऑडोटोरियम के उद्घटान के लिए दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल, शिक्षा मंत्री आतिशी के अलावा और भी कई हस्तियां मौजूद थी। स्कूल ऑफ स्पेशल एक्सीलेंस, राज निवास मार्ग, लुडलो कैसल में बने नए ऑडिटोरियम बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों की सुविधाओं को टक्कर देता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि वो भी एक समय था जब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत भी देश में अन्य सरकारी स्कूलों जैसी थी। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआ है।
क्या कहा शिक्षा मंत्री आतिशी ने?
अपने संबोधन के दौरान आतिशी सिंह ने कहा,"हम जब भी सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग के उद्धघाटन के लिए जाते हैं ये बात हमेशा ध्यान में आती है कि हमारे सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग प्राइवेट स्कूल के बिल्डिंग से भी शानदार है। लेकिन आज मुझे इस ऑडोटोरियम को देख कर लग रहा है कि हमारे सरकारी स्कूल की बिल्डिंग ने बड़े-बड़े मल्टीप्लेक्स को भी पीछे छोड़ दिया है।"
आतिशी सिंह ने आगे कहा कि वो खुद दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ी हुई हैं। वो दावे के साथ कह सकती हैं कि दिल्ली के किसी भी प्राइवेट स्कूल में मल्टीप्लेक्स को टक्कर देने वाला ऑडिटोरियम नहीं मिलेगा।
शिक्षा हमारी पहली प्रायोरिटी: अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके परफॉरमेंस की तारीफ की। उन्होंने कहा,"मैं कई बड़े-बड़े प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में जाता हूं पर सच मानिए आज जो यहां के बच्चों ने परफॉरमेंस दी है वो किसी तरह भी उन स्कूलों से कम नहीं है।"
केजरीवाल ने आगे कहा कि शिक्षा उनके सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा,"पिछले कुछ सालों में देश में शिक्षा का पतन हुआ है। लोगों के लिए शिक्षा को दो भागों में बांट दिया गया। एक जिनके पास पैसे हों वो अच्छे प्राइवेट स्कूल में जा सकते हैं और जिनके पास पैसे ना हों उनके लिया बदहाल सरकारी स्कूल।"
दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि वो शिक्षा की इस तस्वीर को बदल रहे हैं। उनकी सरकार आज सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रही है। जिनके पास पैसे नहीं हैं वो भी सरकारी स्कूलों में अच्छी फैसिलिटी में अच्छी शिक्षा पा रहे हैं।
यह देखें: Delhi Weather Updates: दिल्ली -NCR में आज होगी बारिश? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग?












Click it and Unblock the Notifications