बक्सर ट्रेन हादसे पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जाहिर किया दुख

बिहार के बक्सर में जिस तरह से बुधवार को बड़ा रेल हादसा सामने आया है उसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने दुख जाहिर किया है। अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, बिहार के बक्सर में हुआ ट्रेन हादसा बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया उन सभी परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने परिजनों के बीच लौटें। ऐसे ट्रेन हादसों को रोकने के लिए केंद्र सरकार को सतर्क होना होगा, बार-बार ऐसे बड़े हादसे होना चिंताजनक है।

Arvind Kejriwal

बता दें कि बुधवार की रात दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने खबर है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि घायलों में से 21 की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत-बचाव का काम शुरू किया।

इस हादसे के बाद आज सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की वह लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं।

बता दें कि इस हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। किस वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरी इसकी जांच चल रही है। फिलहाल घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज मुहैया कराने पर प्रशासन ध्यान दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+