Delhi-NCR Traffic Advisory: छठ पूजा पर ट्रैफिक अलर्ट! कौन से रास्ते बंद, कहाँ से मिलेगा रास्ता, जानें डिटेल
Delhi-NCR Traffic Advisory: छठ महापर्व की आस्था पूरे देश में चरम पर है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक छठ पूजा का भव्य आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए घाटों और कृत्रिम तालाबों पर जुटने लगे हैं।
इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और नोएडा पुलिस ने भारी भीड़ और जाम की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सोमवार, 28 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों की ओर जाएंगे।

ऐसे में दिल्ली, नोएडा और पटना में ट्रैफिक पर भारी असर पड़ने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी अवश्य लेने और संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है।
छठ पूजा पर दिल्ली में भारी भीड़ की संभावना
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि 27 अक्टूबर की दोपहर से लेकर 28 अक्टूबर की सुबह तक शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। पूर्वी, मध्य/उत्तर, दक्षिण/दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख तालाबों, झीलों और कृत्रिम घाटों के आसपास भारी भीड़ रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली पुलिस द्वारा बताए गए प्रमुख प्रभावित इलाके:
- एमबी रोड और कालिंदी कुंज खादर रोड
- आगरा कैनाल रोड और रोड नंबर 13
- भजनपुरा, गांधी नगर और खजूरी खास
- आईटीओ, यमुना बाजार, मजनूं का टीला, और वजीराबाद
इन क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और पार्किंग पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क किनारे गाड़ियों को पार्क न करने और भीड़ वाले मार्गों से बचने की अपील की है।
छठ पूजा पर मेट्रो से सफर करें
पुलिस ने सलाह दी है कि लोग अपने निजी वाहनों की बजाय दिल्ली मेट्रो या बसों का उपयोग करें। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर लगातार अपडेट देने का आश्वासन दिया है ताकि लोग रियल-टाइम में रूट की स्थिति जान सकें।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी ट्रैफिक अलर्ट
छठ पूजा के मौके पर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) प्रशासन ने भी विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यहां छठ का पर्व यमुना (कालिंदी कुंज), हिंडन नदी पुल, कुलेशरा, चोटपुर, बहलोपुर सेक्टर-63, और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A जैसे स्थलों पर मनाया जाएगा। इस दौरान नोएडा पुलिस ने बताया कि 27 से 28 अक्टूबर तक भारी और हल्के मालवाहक वाहनों (heavy & light goods vehicles) को कुछ मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
- कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली जाने वाले रास्ते पर प्रतिबंध रहेगा।
- सेक्टर 63, 64 और हिंडन नदी पुल के आसपास भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नोएडा ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया अपडेट्स को फॉलो करें। इसके अलावा, किसी भी परेशानी की स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
उधर, बिहार की राजधानी पटना में भी छठ पूजा के चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। गंगा घाटों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने गाड़ियों की एंट्री पर अस्थायी रोक और कई रूटों पर वन-वे सिस्टम लागू किया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीमें घाटों के आसपास तैनात हैं ताकि किसी तरह की दुर्घटना या अफरा-तफरी की स्थिति न बने।












Click it and Unblock the Notifications