Chandni Chowk के भागीरथ पैलेस में लगी आग 5वें दिन भी नहीं बुझी, राख हो चुकी दुकानों से उठा रहा धुआं
Chandni Chowk के भागीरथ पैलेस में लगी आग 5वें दिन भी नहीं बुझी, राख हो चुकी दुकानों से उठा रहा धुआं
Chandni Chowk: राजधानी दिल्ली (Delhi) के चांदनी चौक (Chandni Chowk) स्थित भागीरथ पैलेस (bhagirath palace) में भीषण आग लग गई थीं। इस आग को बुझाने का अभियान सोमवार (28 नवंबर) को लगातार 5वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, जली हुई दुकानों के मलबे से अभी भी धुआं निकलता रहा। अधिकारियों की मानें तो 150 से अधिक दमकल की गाड़ियों का आग बुझाने के काम में लगाया गया हैं। वहीं, इस आग से 200 दुकानें प्रभावित हुई हैं, जबकि तीन इमारतें इस आग में ढह गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भागीरथ पैलेस मार्किट में आग से प्रभावित हुए व्यापारियों के लिए पुनर्वास कार्य शुरू करने में मदद करने का कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने केंद्र, दिल्ली सरकार और बीमा कंपनियों से अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इस भीषण अग्निकांड में 250 से ज्यादा दुकानें जल गई हैं। तो वहीं, दमकल कर्मियों को संकरी गलियों और आग की वजह से जर्जर हो चुकी इमारतों की वजह से अंदर घुसकर काम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आग किसी न किसी स्थान पर लगे जा रही है।
फायर विभाग की ओर से बताया गया था कि शनिवार तक 24 लाख लीटर पानी आग बुझाने में इस्तेमाल किया जा चुका है। फायर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड के बाद लगभग 150 फायर विभाग की गाड़ी लगी हुई हैं, उनमें से नौ अभी भी घटनास्थल पर हैं। लगभग 200 दुकानें इस आग्निकांड से प्रभावित हुई हैं, जबकि पांच इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से जल गई हैं। इसके अलावा तीन इमारतें आग में ढह गई हैं।
बताया कि 25 नवंबर की सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन, जब कूलिंग प्रॉसेस शुरू किया गया तब आग एक बार फिर से भड़क उठी थी। जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी सही तरीके से बिल्डिंगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण आग लगातार बढ़ती जा रही है। आग से सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications