Chanakya Exit poll Delhi Chunav 2025: BJP को पूर्ण बहुमत का अनुमान, क्यों हुई AAP की हवा खराब? पढ़िए
Chanakya Strategies Exit poll 2025 Result News: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को मतदान ह चुका है। रात 11.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कुल 60.44% वोटिंग हुई है, जो कि पिछली बार से कम है। इस बीच वोटिंग के बाद तमाम एजेंसियों की ओर से करवाए गए एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आए हैं।
Chanakya Strategies Exit poll ने अपने नतीजों में भाजपा की सरकार बनते हुए दिखाया है। इस एग्जिट पोल के हिसाब से भाजपा 27 सालों बाद पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। पार्टी को 39 से 44 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

Chanakya Strategies Exit poll 2025 Result: 'आप' के सत्ता से बेदखल होने की संभावना और कांग्रेस का भी खुल रहा खाता
वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए 25 से 28 सीटों का अनुमान जताया गया है। जबकि, कांग्रेस पार्टी दो बार के शून्य से उबर कर 2 से 3 सीटें जीत सकती है, यह इस सर्वे का अनुमान है। हालांकि, यह एग्जिट पोल है और जब 8 फरवरी को नतीजे आएंगे तो परिणाम बिल्कुल अलग भी हो सकते हैं।
Chanakya Strategies Exit poll 2025 Result: कांग्रेस ने 'आप' का खेल खराब कर दिया-एग्जिट पोल का विश्लेषण
इस एग्जिट पोल के अनुमान अगर सही रहे तो इसका मतलब है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ दिया है और वह 7% से ज्यादा वोट लेने में सफल हो रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को 12 साल की सत्ता-विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है।
जबकि, भाजपा के पक्ष में सबसे बड़ी बात ये रही है कि उसका मध्यम वर्ग वाला कार्ड चल गया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका इनकम टैक्स में 12 लाख रुपए तक की आमदनी में पूरी छूट ने निभाई हो सकती है।
इस एग्जिट पोल के अनुमान से यह भी पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आप सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रखने, झुग्गियों के नहीं टूटने की गारंटी दी है,उसपर भी मतदाताओं ने भरोसा किया है और आप के कोर वोटरों का भी कुछ वोट भाजपा क तरफ गया है।
साथ ही साथ महिला वोटर जिनके हाथ में सत्ता की चाबी बताई जा रही थी, उसमें भी बीजेपी सेंध मारने में सफल रही है। वहीं अगर कांग्रेस पार्टी को इस बार 2 से 3 सीटें मिल रही हैं तो इसका मतलब है कि पार्टी दिल्ली में फिर से अपना जनाधार वापस करने में सफल हो रही है और यह आप के भविष्य के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इसमें 1,56,14,000 योग्य वोटर थे, जिन्हें कुल 699 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला करना था। इस चुनाव में आप, बीजेपी और कांग्रेस में ही मुख्य टक्कर है।












Click it and Unblock the Notifications