'...ECI जैसी स्वायत्त संस्थाओं को निष्पक्ष बनाए रखना चुनौती', सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बुधवार (21 फरवरी) को विधानसभा के सदन में सीएम ने कहा कि अब वो समय है, जब लोकतंत्र का प्रभाव का खत्म करने की साजिश की जा रही है। आप नेता ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि वर्तमान में स्थिति ऐसी है, जब चुनाव की निष्पक्षता ही नहीं, स्वायत्त संस्था निर्वाचन आयोग भी निष्पक्ष बनाए रखने की चुनौती पैदा हो गई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कहा कि हम सबने देखा कि किस तरह चंडीगढ़ के चुनाव में 20 वोट इंडी गठबंधन के थे। 16 वोट बीजेपी के थे। विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार को हारा हुआ घोषित कर दिया।' उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

CM Arvind Kejriwal over Delhi Water Bill OTS

दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि वर्तमान में स्थिति ऐसी है, जब चुनाव की निष्पक्षता ही नहीं, स्वायत्त संस्था निर्वाचन आयोग भी निष्पक्ष बनाए रखने की चुनौती पैदा हो गई है। सीएम ने बुधवार (21 फरवरी) को कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने देश में बढ़ती तानाशाही को कड़ा संदेश दिया है। आज जरूरत है कि हमें मिलकर किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है।

'I.N.D.I.A. गठबंधन की जीत'
सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात हैं। ऐसे में SC का फैसला जनतंत्र के लिए अहम है। ये आईएनडीआईए गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है। ये जीत मायने रखती है। हम ये जीत छीनकर लाए हैं। उन्होंने (बीजेपी) चुनाव चोरी कर लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+