दिल्ली में पानी की बर्बादी की तो कटेगा चालान, जल मंत्री आतिशी ने दिया अल्टीमेटम
Delhi Water crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ कई क्षेत्रों के लोगों को भयंकर जलसंकट का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में हो रहे जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया है।
आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा 1 मई से दिल्ली के हिस्से को पानी नहीं दे रहा है। जिसके चलते दिल्ली सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार राजधानी में पानी की आपूर्ति को तर्कसंगत बनाने के अलावा कई उपयों को अमल में लाने जा रही है।

आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया दिल्ली के कई क्षेत्र भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो समझदारी के साथ पानी का उपयोग करें।
इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली के लोगों को चेतावनी दी है कि अगर लोगों ने पानी का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से नहीं किया, पानी की बर्बादी की तो तो आने वाले दिनों में सरकार को पानी के अधिक इस्तेमाल पर चालान काटना शुरू कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications