Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान दिल्ली में बंद रहेगी मांस की दुकान! बीजेपी के इस विधायक ने की मांग

Chaitra Navratri 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक रविंदर सिंह नेगी ने आगामी चैत्र नवरात्रि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि, वह अपनी इस मांग को लेकर DM, नगर निगम (MCD) और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखने की योजना बना रहे हैं।

Chaitra Navratri 2025

रविंदर सिंह नेगी ने क्या कहा?

बीजेपी नेता रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि, भले ही यह आदेश पूरे दिल्ली में लागू न हो, लेकिन वह अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में इसे सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि,'27 साल बाद यहां हमारी सरकार बनी है, और हम मांग करेंगे कि दिल्ली में मांस की सभी दुकानें बंद रहें। अगर यह पूरे शहर में लागू नहीं हुआ, तो भी मैं अपने पटपड़गंज क्षेत्र में दुकानों को बंद कराऊंगा।'

ये भी पढ़ें Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? क्या है पूजा मुहूर्त? कितने दिन की है नवरात्रि?

पहले भी कर चुके हैं इस तरह की मांग

BJP के फायर ब्रिगेड विधायक रविंदर सिंह नेगी पहले भी इस तरह की मांग कर चुके हैं। जब वे पार्षद के तौर पर काम कर रहे थे। उस दौरान भी उन्होंने यह मांग उठाई थी। वहीं अब विधायक बनने के बाद वह इस निर्णय को व्यापक रूप से लागू करना चाहते हैं।

कब से शुरू हो रहा है नवरात्रि पर्व?

चैत्र नवरात्रि, जो मां दुर्गा को समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना और ध्यान करते हैं तथा मंदिरों में आयोजित विशेष अनुष्ठानों में शामिल होते हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिनों तक मांसाहार से परहेज करते हैं।

ये भी पढ़ें Char dham yatra 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, हेलीकॉप्टर और विशेष पूजा व आरती के लिए कब से कहां होगी बुकिंग

जानिए कौन हैं रविंदर सिंह नेगी?

बता दें कि रविंदर सिंह नेगी अपने बीजेपी के फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं। वे इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में वायरल शिक्षक अवध ओझा को हरा कर चुनाव जीते हैं। मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले रविंदर सिंह नेगी विनोद नगर से पार्षद रह चुके हैं।

वहीं विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वे चुनावी मंच पर पीएम मोदी का पैर छूते हुए नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+