Rekha gupta attack: जनसुनवाई में हमले के बाद रेखा गुप्ता की अब कैसी है तबीयत? भाजपा MLA ने बताया
Rekha gupta attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर आयोजित 'जनसुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। गुजरात के राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया नाम के शख्स ने रेखा गुप्ता पर उस समय हमला किया जब वो जनसुनवाई कर रही थीं। हालांकि 40 वर्षीय राजेश भाई खिमजी को हमले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
खेमजी पर पर हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में मुख्यमंत्री रेखा गुुप्ता को हाथ और सिर में तीन जगह चोटें आई हैं। इस हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तबीयत को लेकर दिल्ली की भाजपा विधायक शिखा राय ने अपडेट दिया है।

दिल्ली की भाजपा विधायक शिखा राय ने बताया, "इस हमले में रेखा गुप्ता को चोटें आई हैं, वो आहत हैं और फिलहाल आराम कर रही हैं, उन्हें पेनकिलर समेत अन्य दवाइयां डॉक्टरों ने दी है। लेकिन उनका जोश और हौसला कम नहीं हुआ है। वह ठीक होने के बाद फिर जनता के बीच जल्द होंगी।" उन्होंने कहा, वह जनता से जुड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखती हैं और हजारों लोग अपनी शिकायतों का समाधान उनके माध्यम से करवाते हैं। उन पर यह हमला इस प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लगती है।
रेखा गुप्ता ऐसी चुनौतियों से पीछे हटने वाली नहीं हैं?
शिखा राय ने कहा, इससे पहले हमने दिल्ली में कभी नहीं देखा कि मुख्यमंत्री लोगों से मिलने में हफ्तों बिता रही हों। यह शायद उनका मनोबल गिराने की कोशिश है। लेकिन मुझे पता है कि एक प्रशासक के तौर पर वह ऐसी चुनौतियों से पीछे नहीं हटने वाली हैं। अपने पूरे जोश, उत्साह और ऊर्जा के साथ, जब वह ठीक हो जाएँगी, तो निश्चित रूप से अपनी सभी प्रक्रियाओं को फिर से शुरू करेंगी।"
-
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 28 मार्च को बैंक-स्कूल बंद? घर से निकलने से पहले जानें बाजारों का हाल -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications