CBSE Class 12th Results 2023: 87.33 फीसदी पास हुए छात्र, इन वेबसाइटों पर चेक करें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार यानी आज 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते

CBSE Class 12th Results 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने शुक्रवार यानी आज 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मीडिया रिपोटस के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा में 87.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पुणे क्षेत्र में 87.28 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लेकिन, तिरुवंतपुरम का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.91% रहा है।
खास बात यह है कि इस बार लड़कियों ने लड़कों से 6.01 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि छात्राओं की शिक्षा के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। छात्र अपने रिजल्ट डीजिलॉकर और उमंग ऐप के अलावा https://results.cbse.nic.in/ और https://cbseresults.nic.in/ पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ये नतीजे आईवीआरएस और एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध करा सकता है।
16.60 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे
आपको बता दें कि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी, मार्च और अप्रैल में आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में 16,96,770 छात्र शामिल हुए थे। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की 10वीं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। जल्द ही घोषित होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications