जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में तैनात BSF का जवान तस्कर मामले में गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल ( BSF ) के एक जवान को पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जवान पंजाब के गुरदासपुर जिले का रहने वाल है। ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए बीएसएफ के जवान पर कथित रूप से जासूसी करने का भी आरोप है।

bsf soldier arrested in case of smuggling who posted in samba border area

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक गुरदासपुर के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी जवान सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल, 3 मोबाइल फोन, 2 मैगजीन बरामद हुई है। बीएसएफ का कहना है कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच चल रही है।

गौरतलब है कि जवान को गिरफ्तार कर ड्रग तस्करी और कथित तौर पर जासूसी करने के मामले में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही उसके पास से बरामद चीजों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले इस जवान के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जवान के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के सोपोर में रविवार को एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ सोपोर के रेबन इलाके में चल रहा है। वहीं इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को इस बात की जानकारी मिली थी, इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+