दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में क्या फिर से हुई हिंसा, पुलिस ने जारी किया बयान
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। राजधानी के जहांगीरपुरी में हिंसक झड़प के बाद (Delhi Jahangirpuri Case) दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच पर इलाके में ईंटे फेंकी गई। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों को कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार शाम हनुमान जयंती जुलूस के दौरान इलाके में सांप्रदायिक झड़प के बाद अब पुलिस (Delhi Police) ईंट फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच घटना को लेकर स्थल पर पूछताछ करने गई थी।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कई मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस पर जहांगीरपुरी में पर पथराव की खबरें चलाई जा रही हैं। लेकिन यह तथ्यों से परे है। यह एक छोटी घटना थी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर तैनात हैं।
शनिवार शाम हनुमान जयंती जुलूस के दौरान इलाके में सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस के साथ टकराव का मामला सामने आया है। हालांकि दिल्ली पुलिस इसे छोटी घटना बता रही है। घटना उस जगह से 100 मीटर दूर हुई जहां शनिवार को हिंसा हुई थी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपी सोनू के परिवार के सदस्य वर्तमान में फरार हैं। इससे पहले मामले में अधिकारी का कहा है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस पर ईंट फेंके जाने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।












Click it and Unblock the Notifications