जेएनयू कैंपस में फिर छात्र गुटों के बीच बवाल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
नई दिल्ली, 15 नवंबर: अक्सर सुर्खियों में रहने वाला दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चाओं में है। जेएनयू में फिर से छात्र संघों के बीच बवाल की खबर सामने आई है। रविवार को दो छात्र गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। वहीं अब पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है।
Recommended Video

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में हुए झगड़े पर बताया कि उसने दो समूहों की शिकायतों के आधार पर रविवार शाम जेएनयू परिसर में छात्रों के दो समूहों के बीच विवाद की घटना के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की हैं। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी कैंपस में वामपंथी छात्रों के संगठनों की एक मीटिंग होनी थी। ऐसें में आरोप लगाया गया कि एबीवीपी से जुड़े कुछ छात्रों ने वहां पहुंचकर उन लोगों के साथ बहस की। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई।
इधर सूचना के सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच ली। पुलिस की मानें तो दो पक्षों में मारपीट हुई है, लेकिन मामला ज्यादा बड़ा नहीं है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विवाद में 12 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज एम्स में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो झगड़ा रविवार रात करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ऑफिस में हुई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications