केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में BJP का दिल्ली में चक्का जाम, जगह-जगह प्रदर्शन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज राजधानी दिल्ली में चक्का जाम करवा रही है। भाजपाइयों का कहना है कि वे केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में हैं और इसे लागू नहीं होने देंगे। नई आबकारी नीति का विरोध करते हुए भाजपाइयों की भीड़ ने कई जगहों पर सड़कों को जाम कर दिया है। आज सुबह भीड़ अक्षरधाम मंदिर के पास चक्का जाम करते देखी गई। भाजपाइयों ने इस दौरान केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Recommended Video

दिल्ली में कई जगहों पर चक्का जाम
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ''हम लोग दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में हैं। क्योंकि, केजरीवाल सरकार ने ये ठीक नहीं किया।' गुप्ता का कहना है कि, दिल्ली सरकार अपनी नई आबकारी नीति के तहत शहर भर में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोल रही है। उनका कहना है कि सरकार का यह कदम गलत है कि राजधानी के रिहायशी और धार्मिक स्थलों के पास दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा, ''हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि नई शराब नीति वापस नहीं ले ली जाती।'

आखिर क्या है वजह, जानिए भाजपाध्यक्ष से
गुप्ता ने कहा कि, हमारी पार्टी नई आबकारी नीति के खिलाफ आज पूरी दिल्ली में चक्का जाम कर रही है। ऐसे में अभी से अक्षरधाम से लेकर लिंक रोड तक पर भारी जाम लग गया है। जाम के चलते अक्षरधाम मंदिर के पास लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण एनएच-24 पर फंसे कई लोगों ने बताया कि एनएच -24 पर भारी ट्रैफिक जाम है।

यात्रियों को हो रही बड़ी परेशानी
ड्यूटी पर जा रहे एक शख्स ने कहा कि, अधिकांश सड़कें प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध कर दी गई हैं और इससे हम जैसे लोगों को असुविधा हो रही है, जिन्हें समय पर ऑफिस पहुंचना होता है। इससे लोग काफी परेशान भी हो रहे हैं।
कारखाने को जा रही महिला बोली, 'सुबह मैंने खबर देखी कि आज भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उनके चक्का जाम के कारण राजधानी दिल्ली की सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। भाजपाइयों की भीड़ अभी अक्षरधाम मंदिर के पास चक्का जाम करते देखी गई।

विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम दिखीं
चक्का जाम को लेकर भाजपाइयों का कहना है कि, वे दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में हैं। उनका कहना है कि, केजरीवाल सरकार ने ठीक नहीं किया। आज सुबह यानी कि, सोमवार को भाजपाइयों ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ 'चक्का जाम' किया। इस दौरान अक्षरधाम मंदिर सहित राजधानी में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम दिखीं।

नेता बोले- पूरी दिल्ली में चक्का जाम करेंगे
कई भाजपा सांसद इस प्रदर्शन का नेतृत्व संभाल रहे हैं। एक भाजपा नेता ने कहा कि, हमें इससे दिक्कत है कि दिल्ली सरकार अपनी नई आबकारी नीति के तहत शहर भर में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोल रही है। उन्होंने कहा कि, यह गलत है कि राजधानी के रिहायशी और धार्मिक स्थलों के पास दुकानें खोली जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications