वैक्सीन की कमी पर सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए आरोप, BJP सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया पलटवार
नई दिल्ली, मई 26 : कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज चल रहा है, जिसमें 18 साल से लेकर 45 साल के लोगों की टीकाकरण किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण फिलहाल ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो चुकी है। इसी बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था, जिसके बाद अब सीएम केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी सांसद ने पलटवार किया है।

Recommended Video
दरअसल, आज सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में युवाओं की वैक्सीन खत्म हो गई है और उनके वैक्सीन सेंटर पिछले 4 दिनों से बंद हैं। बुजुर्गों की कोवैक्सीन भी खत्म हो गई है। हमने केंद्र सरकार को लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था अगर वक्त रहते वैक्सीन उपलब्ध हो जाती तो आज बहुत लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती थी।
जिसके बाद अब बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के सीएम को राज्यों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर पलटवार किया है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वे (राज्य ) वही लोग हैं जिन्होंने टीकाकरण अभियान शुरू करने पर केंद्र से सवाल किया था। वे अपनी अक्षमता को छिपाना चाहते हैं, इसलिए केंद्र सरकार पर दोष लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications